
दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने थाना जामुल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के जरिए अवैध सट्टा कारोबार संचालित कर रहे थे।
🔍 ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस को सूचना मिली थी कि नालंदा स्कूल के पीछे सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2 स्थित एक किराए के मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
📱 सोशल मीडिया से जुड़ते थे ग्राहक
जांच में सामने आया कि आरोपी ड्रैगन टाइगर, अंदर-बाहर, तीन पत्ती, टेनिस, फुटबॉल और रूलेट जैसे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को जोड़कर उन्हें आईडी उपलब्ध कराई जाती थी और मोबाइल व लैपटॉप के माध्यम से सट्टा खिलाया जाता था।
💰 रोजाना लाखों का लेन-देन
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह द्वारा प्रतिदिन ₹3 लाख से ₹7 लाख तक का लेन-देन किया जा रहा था। अवैध कारोबार का कुल आंकड़ा करोड़ों रुपये तक पहुंच चुका है। लेन-देन छिपाने के लिए अलग-अलग सिम कार्ड और म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था।

👥 गिरफ्तार आरोपी
पोषण निषाद (26) – अंजोरा
योगेश कुमार विश्वकर्मा (22) – जलेबी चौक, छावनी
गौरव तिवारी (26) – कबीर नगर, रायपुर
संजय कुमार जायसवाल (26) – कैम्प-1, जलेबी चौक
चुनेश निषाद (20) – श्याम नगर, छावनी
विक्रम सिंह उर्फ विक्की (30) – न्यू बसंत टॉकीज़ के पास, छावनी
उदल हमणे (19) – न्यू बसंत टॉकीज़ के पास, छावनी
📦 जब्त सामग्री
▪️ ₹1,00,000 नगद
▪️ 07 बैंक पासबुक
▪️ 16 मोबाइल फोन
▪️ 15 एटीएम कार्ड
▪️ 01 लैपटॉप
▪️ वाई-फाई उपकरण
▪️ लेन-देन रजिस्टर
▪️ 01 पासपोर्ट
⚖️ दर्ज हुआ मामला
इस मामले में अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत धारा 318(4) BNS एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धाराओं 6, 7, 8 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।