कुम्हारी में अफीम कारोबार का खुलासा, 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; 403 ग्राम अफीम और 14.46 लाख रुपये बरामद



दुर्ग। कुम्हारी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 403 ग्राम अफीम, लाखों रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि खारुन ग्रीन कॉलोनी गेट नंबर 02 के पास एक व्यक्ति अफीम बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अफीम और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गुरमेल सिंह (70 वर्ष), निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी हाउस नंबर 50, कुम्हारी के रूप में हुई है। उसके पास से करीब 2 लाख रुपये कीमत की 403 ग्राम अफीम, 14 लाख 46 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ग), 27(क) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में कुम्हारी थाना स्टाफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *