6 मार्च को पीएम आवास की लाटरी का आयोजन


भिलाईनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ए.एच.पी. किफायती आवास मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक से निर्मित आवासों का आबंटन किया जाना है। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार निगम सभागार कक्ष में 06 मार्च 2026 को समय 12ः30 बजे लाटरी आयोजित किया गया है।
सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर कुल अंशदान राशि 10 प्रतिशत तथा बेदखली व्यवस्थापन हेतु हितग्राही से 75000 रूपये निगम कोष में जमा कराया जा रहा है। उक्त तिथि को नियमानुसार लाटरी पद्वति का आयोजन कर हितग्राहियों को आवास आबंटन का लाभ दिया जायेगा। लाटरी में वरिष्ठ नागरिकगण, दिव्यांगजन एवं अन्य आवेदकों को सम्मिलित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही निर्धारित तिथि एवं दिन को समय पर उपस्थित होकर आवास आबंटन की लाटरी में भाग ले सकते है और आवास पा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *