कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ पर पुलिस का छापा, 16 आरोपी गिरफ्तार; 25 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त



दुर्ग, थाना अमलेश्वर पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से नगद ₹3,59,470 सहित 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 25 लाख रुपये से अधिक बताया गया है।
पुलिस के अनुसार 1 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि अमलेश्वर क्षेत्र स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना अमलेश्वर और ACCU टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रिसॉर्ट पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 16 व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
रोहित निर्मलकर (43) निवासी रावतपुरा कॉलोनी रायपुर, नरेश सोनकर (29) निवासी पाठागांव रायपुर, प्रमोद वर्मा (34) निवासी सत्यम विहार रायपुर, मुकेश कुमार धीमर (28) निवासी गुरुवार बाजार चौक दुर्ग, संजू सोनकर (30) निवासी खुडमुड़ा दुर्ग, नारायण टंडन (24) निवासी मगरघटा दुर्ग, डिजेन्द्र निर्मलकर (30) निवासी बस्तीपारा कुथरेल दुर्ग, पुनीत राम साहू (46) निवासी अमलेश्वर दुर्ग, विनोद अमरदास (35) निवासी मगरघटा दुर्ग, शुभम चंद्राकर (30) निवासी सत्यम विहार रायपुर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी (52) निवासी पाठागांव रायपुर, मनीष साहू उर्फ गुड्डू (30) निवासी अमलेश्वर दुर्ग, सोनू साहू उर्फ दुर्गेश (29) निवासी अमलेश्वर दुर्ग, सत्यनारायण साहू (42) निवासी खुडमुड़ा दुर्ग, संजय साहू (32) निवासी सत्यम विहार कॉलोनी रायपुर और महेंद्र साहू (46) निवासी अमलेश्वर दुर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *