
:
दुर्ग। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा और नगद रकम जब्त की है।
पुलिस को 28 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चंदखुरी के हनोदा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेंद्र बारले (32), निवासी चंदखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 180-180 एमएल की कुल 30 पौवा देशी मसाला मदिरा “शोले” (कुल 5.400 बल्क लीटर) बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत 3,000 रुपये और बिक्री रकम 200 रुपये सहित कुल 3,200 रुपये की जप्ती की गई।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 219/2026 के तहत छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सराहनीय कार्य: इस कार्रवाई में थाना पुलगांव की टीम की सक्रिय भूमिका रही।