भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर ऑनलाइन सट्टा, दो आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मौके से लैपटॉप, एलईडी टीवी, मोबाइल सहित करीब 2.70 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।
पुलिस को 22 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि असरफ नगर, तकियापारा स्थित एक मकान में क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद सिटी कोतवाली और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की। मकान के अंदर एलईडी टीवी पर लाइव मैच चल रहा था और मोबाइल के जरिए हार-जीत पर रुपये का दांव लगाया जा रहा था।
मौके से सोहेल अहमद खान उर्फ मामू (35), निवासी असरफ नगर तकियापारा दुर्ग और संतोष कुमार गोंड़ (38), निवासी रूआबांधा कुदरापारा, भिलाई को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। कार्रवाई के दौरान शाहिल उर्फ सोनू (31), निवासी असरफ नगर तकियापारा, मौके से फरार हो गया।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जप्त सामग्री:
° एक लैपटॉप
° एक एलईडी टीवी
° 04 मोबाइल फोन
° एक डीवीआर
° 04 मोबाइल चार्जर
° जियो सेटअप बॉक्स एवं वाई-फाई राउटर
° नगद 5,000 रुपये
°सट्टा लेखा-जोखा वाला रजिस्टर और डॉट पेन
(कुल कीमत लगभग 2,70,500 रुपये)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *