
दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र के कोसा नगर में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार जब्त किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि रामलीला मैदान के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान दमन सोनी उर्फ दामु (19), निवासी कोसा नगर उड़िया मोहल्ला, वार्ड 05 भिलाई के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 307/2026 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
जप्त सामग्री:
एक लोहे का धारदार हथियार