
दुर्ग। रानीतरई थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए पुलिस ने 12 घंटे से भी कम समय में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खेत में पानी डालने को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस को 21 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि ग्राम केंवरा स्थित खेत में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने मृतक की पहचान अमर सिंह साहू के रूप में की। प्रारंभिक जांच में उसके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें मिलीं। जांच में सामने आया कि खेत में पानी डालने की बात को लेकर मृतक और आरोपी के बीच पहले से विवाद था।
साक्ष्य संकलन, घटनास्थल निरीक्षण और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने संदेही मोहन लाल सिन्हा (48), निवासी ग्राम केंवरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का कारण:
खेत में पानी डालने को लेकर पुरानी रंजिश।
जप्त सामग्री:
एक धारदार हथियार