खेत विवाद में हत्या, 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। रानीतरई थाना क्षेत्र में अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 12 घंटे से भी कम समय में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खेत में पानी डालने को लेकर पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को ग्राम केंवरा स्थित खेत में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान अमर सिंह साहू के रूप में की। प्रारंभिक जांच में उसके सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें पाई गईं। जांच में सामने आया कि खेत में पानी डालने को लेकर मृतक और आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य संकलन, घटनास्थल निरीक्षण और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेही मोहन लाल सिन्हा (48), निवासी ग्राम केंवरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का कारण:
खेत में पानी डालने की बात को लेकर पुरानी रंजिश।
जप्त सामग्री:
एक धारदार हथियार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *