होली से पहले दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पर विशेष अभियान, 39 प्रकरण दर्ज


दुर्ग, आगामी होली त्यौहार को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कुल 39 प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस टीमों ने सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, संवेदनशील इलाकों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की। जांच में अवैध शराब गतिविधियों में संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ त्वरित वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


थाना-वार कार्रवाई (प्रकरण संख्या):
▪️ पाटन – 6
▪️ पुलगांव – 6
▪️ पुरानी भिलाई – 4
▪️ उतई – 4
▪️ नेवई – 3
▪️ वैशाली नगर – 3
▪️ मोहन नगर – 3
▪️ पद्मनाभपुर – 2
▪️ सुपेला – 2
▪️ खुर्सीपार – 2
▪️ धमधा – 2
▪️ दुर्ग – 1
▪️ जामुल – 1
कुल प्रकरण: 39
इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और पेट्रोलिंग स्टाफ की समन्वित और सतर्क भूमिका रही, जिससे समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित हो सकी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *