दुर्ग पुलिस लाइन में निःशुल्क दंत शिविर: 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और परिजन लाभान्वित


दुर्ग, । रक्षित केन्द्र दुर्ग में राष्ट्रीय पेरियोडोन्टिस्ट दिवस के अवसर पर एक दिवसीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर मैत्री दन्त चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, अंजोरा के सहयोग से पुलिस लाइन स्थित गार्डन परिसर में लगाया गया।
शिविर में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों का मुफ्त दंत परीक्षण कर परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दांतों की समय पर देखभाल, मुख स्वच्छता, मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम और आवश्यक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आयोजन पेरियोडोन्टिस्ट विभाग और पब्लिक हेल्थ विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभागियों को नियमित जांच और सही ओरल हाइजीन अपनाने की सलाह दी।
स्थान:
रक्षित केन्द्र, दुर्ग पुलिस लाइन (गार्डन परिसर)
विशेष योगदान:
शिविर के सफल संचालन में डॉक्टर सुधीर गांगेय, डॉक्टर सचिन के. मलंगी, डॉक्टर बाला व्ही. सुब्रमनियम, डॉक्टर ऐश्वर्य मिश्रा, डॉक्टर प्रियांश यादव, डॉक्टर शायन कुमार, डॉक्टर रंगोली बीराड, डॉक्टर प्रियाश्री, डॉक्टर तेजस्वी एस. टाटे, डॉक्टर गगन अग्रवाल, डॉक्टर हर्षिता बैद्य, डॉक्टर नूतन चौहान, डॉक्टर अविनाश कुमार, डॉक्टर मोहित कटहोले, डॉक्टर संजीत चट्टोपाध्याय, डॉक्टर शिवम गाबले, डॉक्टर श्रुष्टि शिंदे, डॉक्टर मुकुल मधुरे और डॉक्टर सौम्यदीप कुंडू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चन्द्र प्रकाश तिवारी और रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *