पुलगांव में बाइक चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद


दुर्ग, । पुलगांव थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई एक्टिवा बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी सोनू श्रीवास (32 वर्ष), निवासी मीनाक्षी नगर ने 17 फरवरी 2026 को थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच देसी शराब भट्टी गेट के पास अपनी एक्टिवा (क्रमांक CG 07 BQ 0204) खड़ी कर खरीदारी करने गए थे। लौटने पर वाहन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।
रिपोर्ट के आधार पर थाना पुलगांव में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर संदेही देवनाथ निषाद उर्फ बबला (36 वर्ष), निवासी पोटिया कला शीतला मंदिर के पास, पुलगांव को पुलगांव चौक से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और वाहन को गौठान पारा पुलगांव तालाब के पास छिपाकर रखना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा (CG 07 BQ 0204) गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जप्त कर ली।
जप्त सामग्री:
एक्टिवा क्रमांक CG 07 BQ 0204
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना पुलगांव प्रभारी और स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *