
दुर्ग, । नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलगांव (चौकी जेवरा सिरसा) पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब एवं नगद राशि जब्त की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जेवरा, शीतला तालाब रोड स्थित आशीष ढाबा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा।
तलाशी के दौरान एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 32 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 5.76 बल्क लीटर) बरामद की गई। आरोपी शराब रखने एवं विक्रय करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके से 270 रुपये नगद भी जब्त किए गए।
मामले में अपराध क्रमांक 173/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी है।
आरोपी
आशीष साहू (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09, ग्राम जेवरा सिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छ.ग.)
जब्त सामग्री
32 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 5.76 बल्क लीटर)
नगद राशि 270 रुपये