आईटीआई ग्राउंड के पास 7 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व मोबाइल जब्त


दुर्ग, । थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलोग्राम गांजा, एक स्कूटी एवं 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹3,75,000/- बताया गया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई ग्राउंड, खुर्सीपार के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक की तलाश में खड़े हैं। सूचना पर एसीसीयू एवं थाना खुर्सीपार की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेहियों को पकड़ा। विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से 7 किलो गांजा, एक स्कूटी और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान एक महिला की संलिप्तता सामने आई, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में उसके द्वारा अवैध बिक्री में संलिप्त होना स्वीकार किया गया।
मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत धारा 20(ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1 अमन सेंडे (26 वर्ष), निवासी बुद्ध विहार कैंप-01, थाना छावनी
2 प्रशांत कुमार उर्फ शांतु राजपूत (30 वर्ष), निवासी बुद्ध विहार कैंप-01, थाना छावनी
3 एन. पूजा (28 वर्ष), निवासी 18 नंबर रोड, कैंप-01, थाना वैशाली नगर
जब्त सामग्री
• 07 किलोग्राम गांजा
• 01 स्कूटी
• 02 मोबाइल फोन
(कुल अनुमानित मूल्य ₹3,75,000/-)
पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *