
दुर्ग, । थाना पुलगांव क्षेत्र में पुलिस का प्रतिरूप धारण कर लोगों को भ्रमित करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
क्या है मामला?
सोहम सिटी महमरा निवासी अजय बहादुर (38 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई कि उधारी रकम को लेकर विवाद के दौरान छतर सिंह उर्फ राजू देशलहरे ने अपने मोबाइल पर पुलिस चौकी अंजोरा का डीपी लगाकर फोन किया, जिससे पुलिस अधिकारी होने का भ्रम उत्पन्न हुआ।
शिकायत मिलने पर जब आवेदक थाना पुलगांव पहुंचे, तब संबंधित पक्ष के चार लोग भी वहां पहुंचे। जांच में पाया गया कि वे शराब के नशे में थे। वाहन चालक के खिलाफ धारा 185 मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
थाना परिसर में किया विवाद
पुलिस कार्यवाही के दौरान आरोपियों ने थाना परिसर में ही झगड़ा और हंगामा कर शांति भंग की। इस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत अपराध दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1खिलेश्वर रजक (35 वर्ष)
2 टोमन निषाद (29 वर्ष)
3 चेतन राम साहू (29 वर्ष), निवासी ग्राम सकरा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव
4 छतर सिंह उर्फ राजू देशलहरे (35 वर्ष), निवासी ग्राम तनोट, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
• एक चार पहिया वाहन
• संबंधित मोबाइल फोन