पुरानी भिलाई में अड्डेबाजी पर कार्रवाई, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग |
कानून व्यवस्था बनाए रखने और अड्डेबाजी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिरसागेट पुराने अंडरब्रिज के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुरानी भिलाई की पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जेकी सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर कैम्प-01, मिनी गार्डन के पास, थाना छावनी, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी द्वारा हथियार रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे दिनांक 16 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।
घटनास्थल :
सिरसागेट पुराने अंडरब्रिज के पास, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ एक धारदार हथियार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *