रूम हीटर बना मौत का कारण: टाटीबंध में घर में अकेले बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत



रायपुर । रायपुर के टाटीबंध इलाके में एक दर्दनाक हादसे में रूम हीटर की वजह से एक बुजुर्ग की जान चली गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बुजुर्ग घर में अकेले थे, जबकि उनका बेटा बाहर से घर का दरवाजा लॉक कर मार्केट चला गया था। इसी दौरान चालू रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे घर में अचानक आग लग गई।
आग फैलने के साथ घर में धुआं भर गया। उम्र और हालात के कारण बुजुर्ग खुद को सुरक्षित नहीं कर सके। घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन बाहर से दरवाजा बंद होने के कारण वे अंदर नहीं जा सके। जब तक दरवाजा खोला गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और बुजुर्ग की आग में झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *