
दुर्ग |
जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को जामुल पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को होने से रोक लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी गोपाल चैरसिया की कैलाश नगर मोहनी मंगल के पास “चैरसिया ज्वेलर्स” नाम से दुकान है। 13 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। 14 जनवरी की सुबह करीब 4 बजे पड़ोसियों ने फोन कर दुकान से आवाज आने की सूचना दी, जिसके बाद जामुल पुलिस को तत्काल जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस वाहन को आता देख संदेही भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछने पर उन्होंने चोरी की नीयत से ज्वेलर्स दुकान की दीवार तोड़ने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि यदि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती, तो चोरी की वारदात को अंजाम दे देते।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय ठाकुर (24 वर्ष), निवासी खैरा थाना साजा जिला बेमेतरा और आशीष वर्मा (28 वर्ष), निवासी ग्राम सण्डी थाना गंडई जिला केसीजी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से सब्बल और लोहे की रॉड बरामद की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक बेनी सिंह राजपूत, आरक्षक गैंद कुमार देवांगन, तोषण चन्द्राकर, पी. संतोष और अतुल यादव की विशेष भूमिका रही।
की गई कार्रवाई:
. अपराध क्रमांक: 22/2026
. धाराएं: 331(4), 305, 62 बीएनएस
. जब्ती: सब्बल एवं लोहे की रॉड
गिरफ्तार आरोपी:
1 संजय ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी खैरा थाना साजा जिला बेमेतरा
2 आशीष वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सण्डी थाना गंडई जिला केसीजी