
बलरामपुर। धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर बलरामपुर कलेक्टर ने सख्त कदम उठाते हुए दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पटवारियों में तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ बंधन राम और तहसील रामानुजगंज में पदस्थ विजय यादव शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान दोनों पटवारियों ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही की, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियमों के विपरीत है। लापरवाही को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान पटवारी बंधन राम का मुख्यालय तहसील कार्यालय कुसमी तथा पटवारी विजय यादव का मुख्यालय तहसील कार्यालय शंकरगढ़ निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
