दुर्ग में विवाहित महिला के साथ गैंगरेप, 3 गिरफ्तार


दुर्ग: जिले में एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला के साथ उसके पति के दोस्तों ने हैवानियत करते हुए गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस वारदात में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि

पीड़ित महिला का पति हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है। जेल जाने से पहले पति ने अपनी पत्नी को उसके दोस्तों के संपर्क में रहने की बात कही थी। इस बीच पति के एक दोस्त ने महिला की भाभी के जरिए उससे मिलने की कोशिश की। इसके बाद उसने ही एक युवक का नंबर दिया था। भाभी के जरिये जान पहचान होने के बाद युवक मिलने के लिए महिला के घर पहुंचा। जहां पहले से दूसरा दोस्त मौजूद था। दोनों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि इस पूरी वारदात में पीड़िता की भाभी भी शामिल थी। जिसने आरोपियों की पहचान पीड़िता से कराने के बाद उन्हें घर भेजा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रामाराव, नकुल और एक महिला शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *