विभागीय पत्राचार क्रियान्वयन के लिए ई-आफिस का प्रशिक्षण दिया गया


भिलाईनगर। शासन के मनशानुसार शासकीय कार्यालयों में विभागीय पत्राचार क्रियान्वयन ई-आफिस के माध्यम से किए जाने का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। इसके लिए नगर पालिक निगम भिलाई मुख्य कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे के नेतृत्व में प्रोग्रामर दिप्ती साहू एवं तकनीकी सहायक अशोक कश्यप द्वारा प्रेजेन्टेशन के माध्यम से मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय के कम्प्युटर आपरेटर तथा लिपिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि पत्र को किस प्रकार से फाइल बनाकर पुटअप करना है, नोटशीट बनाते हुए फाइल प्रस्तुत करने का तरीका बताया गया है। फाइल एवं पत्र को डिजिटल सिग्नेचर कर आगे भेजे जाने की प्रक्रिया समझाई गई है। दुसरे विभाग से पत्र आने पर उसे किस प्रकार से फाइलिंग करते हुए उसका जवाब प्रस्तुत करना है। साथ ही अपने स्वयं के विभाग से भी पत्राचार कर प्रस्तुत किया जा सकता है। ई ऑफिस नोटशीट एवं पत्र में दिनांक और समय लिखा होता है जिसमें लिपिक एवं अधिकारी वर्ग के आई.डी. का उपयोग किया जाना अनिवार्य है। इस प्रणाली से कार्य करने से पारदर्शिता बढ़ेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *