
सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयास से पंडरिया विधानसभा वासियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा और बहुप्रतीक्षित मांग के मद्देनजर छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम कुम्ही से कांपा तक 8.50 किमी सड़क निर्माण हेतु 10 करोड़ 70 लाख 12 हजार रुपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी जी का आभार व्यक्त किया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी की सेवा और अधोसंरचना एवं विकास कार्यों के लिए मोदी की गारंटी में जो भी वादे किये गए हैं उसे अक्षरशः पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। आने वाले समय में ऐसे और भी विकास कार्य एवं आप सभी की सुविधाओं के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे उन्हें उठाने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।