हुक्का बार संचालित करने वाला दुकानदार और तीन ग्राहक गिरफ्तार


दुर्ग पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

हुक्का व तंबाकू युक्त फ्लेवर सामग्री जब्त

दुर्ग: नशे के विरुद्ध कार्रवाई के तहत सुपेला पुलिस ने मौर्या टॉकीज के पास चौहान स्टेट स्थित “रॉक एंड रोल” के प्रथम तल पर संचालित हो रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मार कार्यवाही की।

मूखबीर से सूचना मिली थी कि दुकानदार राजकुमार मुगम अपने दुकान में टेबल-कुर्सी लगाकर ग्राहकों को बैठाकर अवैध रूप से हुक्का बार चला रहा है और तंबाकू युक्त फ्लेवर सामग्री बेच रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड की। पुलिस को देखते ही कुछ युवक भाग निकले, जबकि तीन युवक हुक्का पीते हुए पाए गए। पूछताछ पर उन्होंने अपने नाम —

  1. अमित खत्री (19 वर्ष) निवासी सिंधी कॉलोनी, सत्यम बेकरी गली, थाना मोहन नगर दुर्ग
  2. निशांत नायक (25 वर्ष) निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड 06, बैगापारा दुर्ग
  3. श्रेयांश चंद्राकर (24 वर्ष) निवासी प्रेम सागर चौक, वार्ड 06, बैगापारा दुर्ग — बताए।

मौके पर अवैध हुक्का बार संचालित करने वाला राजकुमार मुगम पिता आर. मुगम (32 वर्ष) निवासी बालाजी नगर, वार्ड 30, राम मंदिर के पीछे, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग, पकड़ा गया।

उसके कब्जे से पुलिस ने निम्न सामग्री जप्त की —

  • हुक्का पॉट बड़ा 02 नग
  • हुक्का पॉट छोटा 02 नग (कुल 04 नग, कीमत लगभग ₹5,000)
  • तीन डिब्बे विभिन्न पैकेटों में मिक्स हुक्का
  • सिल्वर क्वोईल पेपर 03 नग
  • लगभग आधा किलो लकड़ी का कोयला (कीमत ₹4,000 लगभग)

कुल जुमला कीमत लगभग ₹9,000।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1199/2025 धारा 21(क), 21(ख), 4(क) सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, उपनिरीक्षक चितराम ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अमरदास गंगेले, आरक्षक धरमेंद्र सूर्यवंशी एवं आरक्षक बंसंत मढऱिया का विशेष योगदान रहा।


दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *