
सुकमा । सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मेट्टुगुड़ा कैंप इलाके में स्थित इस फैक्ट्री से नक्सली हथियार और विस्फोटक तैयार कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान जवानों ने हथियार बनाने और विस्फोटक तैयार करने वाली मशीनें भी बरामद की हैं।
फैक्ट्री को ध्वस्त करने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन भी चलाया। यह संयुक्त कार्रवाई जिला बल सुकमा और कोबरा 203 वाहिनी के जवानों ने मिलकर की।