दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 3 क्विंटल 88 किलो गांजा जप्त


  • जिला दुर्ग
  • दिनांक 08.09.2025

मुख्य बिंदु

  • नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही
  • अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
  • 3 क्विंटल 88 किलो गांजा, कीमत लगभग 60 लाख जब्त
  • कंटेनर वाहन (कीमत 25 लाख) व अन्य सामान (कीमत 51 लाख) समेत कुल 1 करोड़ 53 लाख का माल जब्त
  • 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग । दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 07.09.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि कंटेनर वाहन क्रमांक NL01-AH-9524 में अवैध रूप से गांजा भरकर रायपुर से दुर्ग की ओर आ रहा है।

टोल प्लाजा कुम्हारी में नाकेबंदी कर वाहन को रोका गया। चालक ने अपना नाम उमेश यादव (उम्र 46 वर्ष, जिला मधुबनी, बिहार) बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि कंटेनर में कोलकाता से सामान लेकर गुजरात जा रहा था। रास्ते में ओडिशा में परिचित राहुल ने 13 बोरियों में गांजा भरवाया और नागपुर पहुंचाने पर 5000 रुपए प्रति बोरी देने की बात हुई थी। आरोपी ने पहले भी एक खेप गांजा नागपुर में शाहिद नामक व्यक्ति को पहुंचाने की बात कबूल की।

कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कंटेनर की तलाशी ली गई, जिसमें पीछे के हिस्से से 13 प्लास्टिक बोरियां बरामद हुईं। जांच में इनमें कुल 388 पैकेट गांजा (प्रत्येक 1 किलो, कुल 3 क्विंटल 88 किलो) मिला। बरामद गांजे की कीमत लगभग 60 लाख रुपए आंकी गई। साथ ही नगदी 95 हजार रुपए, कंटेनर (कीमत 25 लाख) और कंटेनर में भरा अन्य सामान (कीमत 51 लाख) जब्त किया गया। कुल मिलाकर 1 करोड़ 53 लाख रुपए का माल जब्त हुआ।

आरोपी उमेश यादव की निशानदेही पर थाना कुम्हारी और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नागपुर जाकर ट्रैप लगाकर अन्य दो आरोपियों मुस्ताक अहमद (34 वर्ष, नागपुर) और फयाज अंसारी (24 वर्ष, नागपुर, महाराष्ट्र) को भी गिरफ्तार किया।


दर्ज प्रकरण

  • अपराध क्रमांक: 172/2025
  • धारा: 20 (B)iiC, 25, 27 (a) एनडीपीएस एक्ट
  • थाना: कुम्हारी

गिरफ्तार आरोपी

  1. उमेश यादव, उम्र 46 वर्ष, जिला मधुबनी, बिहार
  2. मुस्ताक अहमद, उम्र 34 वर्ष, जिला नागपुर
  3. फयाज अंसारी, उम्र 24 वर्ष, जिला नागपुर, महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *