
पुलिस प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – कभी खुशी कभी ग़म यह कहावत सिर्फ किताबों और फिल्मों में ही नहीं होती इसकी जीवन्त तस्वीर हमे उस समय देखने को मिली जब कबीरधाम जिले के नगर पंचायत पिपरिया में सोमवार की रात्री आठ बजे से नगर में गणपती बप्पा मोरिया के नारे से पूरी रात भक्तिमय नजर आई जब नगर के दर्जन भर पंडालों के भक्तों ने अपनी भावनाओं के साथ गजानंद महाराज को अंतिम विदाई दी जिसमें कुछ लोगों की आंखे नम नजर आई तो कुछ भक्त झूमते और थिरकते नजर आए वही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी कड़ी व्यवस्था की।

ज्ञात हो कि भगवान् श्री गणेश जी दस दिन पहले हम सभी के बीच आते हैं और हमें अनेकों आशीर्वाद देते हैं इस दस दिनों के त्योहार के बाद जब बप्पा की विदाई होती है तो सभी की आंखे नम नजर आती है वहीं कुछ लोगों में इस बात की खुशी भी होती है कि उनके बप्पा जल्द ही वापस लौट आएंगे इसी लिए तो कहते है गणपती बप्पा मोरिया,अगले बरस तू जल्दी आ पिपरिया नगर में भी बप्पा को भक्तों ने धूम धाम से अंतिम विदाई दी जहां दर्जनों पंडाल के सैकड़ों भक्तों ने झांकी निकालकर ढोल , नगाड़े , धूमल और डीजे के साथ नाचते गाते हुए नजर आए नगर में मानो पूरी रात एक त्योहार का माहौल बना रहा जिसका लुफ्त उठाने नगर में हजारों के तादात मे जनसैलाब उमड़ पड़ा भक्तों ने अपने अपने घरों से गणराज पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत भी किया वही नगर पंचायत पिपरिया के अध्यक्ष घुरुवारम साहू , उपाध्यक्ष शिवचरण पटेल के साथ नगर पंचायत पिपरिया के पूर्व अध्यक्ष विक्की अग्रवाल के नेतृत्व में झाकियों पर पुरस्कार भी रखा गया पूरी समितियों की प्रतिमाएं सर्वप्रथम नगर के तिरंगा चौक पर एकत्रित हुई तत्पश्चात भारत माता चौक होते हुए बड़े बाजार चौंक पहुंची जहां नगर के भक्त सुरेश केशरी के द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया फिर नगर के छोटे बाजार चौंक से होकर संत रविदास मंदिर से गुजरते हुए घासीदास चौक के बाद नगर के रानी लक्ष्मी बाई चौक पर समाप्त हुई।
पुलिस प्रशासन ने सम्हाला सुरक्षा का जिम्मा
नगर में नागरिकों के आवागमन को देखते हुए पिपरिया पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे जिसकी कमान जिले के कवर्धा एस डी ओ पी आशीष शुक्ला ने सम्भल रखी थी और जिले के अनेकों अधिकारीयो के साथ जवानों को भी पिपरिया नगर में बुलाया गया था जिसमे जिले के थाना प्रभारी कुंडा निरक्षक विमल लवानिया व उनकी टीम थाना पिपरिया के उप निरक्षक राजेश्वर ठाकुर,जयराम यादव व उनकी टीम के साथ अनेकों थाने से लगभग आधा सैकड़ा महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
