
दुर्ग । थाना उतई पुलिस ने ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांजेक्शन कर प्राप्त करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से म्यूल एकाउंट की जानकारी मिलने पर जांच की गई।
जांच में सामने आया कि आईडीएफसी बैंक उतई के खातेधारक एम. पकंज ने अपने व्यक्तिगत पहचान दस्तावेजों (आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) का उपयोग कर बैंक खाता खुलवाया और जानबूझकर अपने खाते के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन किया। आरोपी ने इस खाते के जरिए अवैध रूप से 16 लाख, 5 लाख, 8 लाख और 50 हजार रुपये की ठगी की रकम ट्रांजेक्शन कराई। इस दौरान वह राजू बाघ एवं दिल्ली निवासी अन्य दो व्यक्तियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से धन अर्जित करता रहा। बदले में आरोपी को 20,000 रुपये प्राप्त हुए।
पुलिस ने आरोपी एम. पकंज को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। आरोपी के बैंक खाते को जब्त कर संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक को पत्राचार किया गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
अपराध क्रमांक: 350/2025
धारा: 317(2), 318(4), 61(2) बीएनएस, 66(घ) आईटी एक्ट
आरोपी का नाम: एम. पकंज, पिता – एम. रमेश बाबू, उम्र 36 वर्ष, पता – मयूर पार्क के पास, वार्ड 21, मदर टेरेसा नगर, कैंप 02, थाना छावनी, जिला दुर्ग