
दुर्ग । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नेवई दशहरा मैदान के पास एक व्यक्ति लोहे का धारदार हथियार हाथ में लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा था। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से धारदार लोहे का चाकू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
अपराध क्रमांक: 268/2025
धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी: देवेंद्र निर्मलकर, पता – शनि मंदिर के पास, नेवई बस्ती