15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस नगर निगम भिलाई में हर्षोल्लास के मनाया जाएगा।


भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालय में ध्वजारोहण सुबह 7ः30 बजे जोन के जोन अध्यक्ष, पार्षदगण एवं जोन के सभी अधिकारी/कर्मचारियो की उपस्थिति में किया जायेगा। प्रातः 8ः00 बजे मुख्य कार्यालय में महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जायेगा। नगर निगम भिलाई के प्रत्येक विभाग से उत्कृष्ठ कार्य करने वाले दो कर्मचारियो को सम्मानित किया जायेगा। तत्पश्चात प्रातः 8ः30 बजे महापौर नीरज पाल द्वारा शहीद उद्यान सेक्टर 05 में ध्वजारोहण किया जायेगा।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारी/कर्मचारियो को निर्देशित किये है कि निगम क्षेत्र के सभी चौंक-चौंराहों की साफ-सफाई, लाईटिंग, महापुरूषो की प्रतिमाओं की सफाई-घुलाई, माल्यार्पण एवं प्रमुख जगहो पर देशभक्ति के गीत बजाये जावें। निगम के महापौर एवं आयुक्त ने सभी नागरिको से अपील की है कि सभी नागरिक अपने घर पर राष्ट्र के सम्मान में एक तिरंगा झण्डा अवश्य लगाए। देश की एकता, अखण्डता और गौरव का प्रतीक तिरंगे का सम्मान सभी देश वासियों को करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *