सुने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद



दुर्ग, ।
थाना वैशाली नगर पुलिस ने एक सुने मकान में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रमोद कुमार साहू ने 22 जुलाई 2025 को थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मई माह में वे अपने गृहग्राम कमंदा (थाना डोंगरगांव) गए हुए थे। 27 जुलाई को उनके पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि मकान का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है।

प्रार्थी जब घर लौटा तो देखा कि पुरानी इस्तेमाली टीवी, सेटटॉप बॉक्स, स्लाइडर, वीडियो स्लाइडर, फर्नीचर आदि, कुल करीब 8,000 रुपये मूल्य का सामान चोरी हो चुका था। अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 243/2025 धारा 331(3), 305, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में अर्जुन नगर क्षेत्र में ग्राहक ढूंढ रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके से दो संदिग्धों – दिनेश ठाकुर उर्फ दीनू और तरुण दीक्षित उर्फ लाला को पकड़कर थाने लाया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से एक पुरानी टीवी, इंडेन गैस सिलेंडर, एल्युमिनियम विंडो स्लाइडर और एक लोहे का सिकंजा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को 30 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. दिनेश ठाकुर उर्फ दीनू, उम्र 34 वर्ष, निवासी अर्जुन नगर अटल आवास, सोनी किराना स्टोर्स के पास
  2. तरुण दीक्षित उर्फ लाला, उम्र 39 वर्ष, मकान नंबर 96, अर्जुन नगर, श्मशान घाट के पीछे

इस कार्रवाई में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *