
दुर्ग । सुपेला थाना क्षेत्र में जेब काटने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
5 जुलाई 2025 को संतोष तिवारी निवासी केम्प-2 छावनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 जून को वह अपने बेटे के साथ सुपेला से ऑटो (क्रमांक CG 07 BB 9081) से घर जा रहे थे। चंद्रा मौर्या टॉकीज भिलाई के पास ऑटो चालक ने बुकिंग का हवाला देकर उन्हें उतार दिया और बिना किराया लिए चला गया। बाद में पता चला कि उसकी जेब से ₹10,200 चोरी हो चुके थे।
पुलिस ने अपराध क्रमांक 780/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर मोहम्मद अल्ताफ और इमरान से पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- मोहम्मद अल्ताफ उर्फ राजू कुरैशी उर्फ राजू खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवास, नेहरू नगर, भिलाई
- इमरान, उम्र 24 वर्ष, निवासी निजामी चौक, फरीदनगर सुपेला
टीम में शामिल अधिकारी: विजय कुमार यादव, पूरनलाल साहू, सुबोध पांडे, रामनारायण यदु, धर्मेंद्र सूर्यवंशी और गंभीर जाट की भूमिका सराहनीय रही।
