दुर्ग जिले में अड्डेबाजी, शराबखोरी और अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

दुर्ग । दुर्ग जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27.07.2025 को दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले, अवैध रूप से शराब बेचने वाले और अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में सोमनी स्थित पान ठेले के पास, चौकी जेवरा सिरसा अंतर्गत करंजा भिलाई चांदनी चौक के पास, थाना सुपेला अंतर्गत संजय नगर में तथा थाना वैशाली नगर क्षेत्र के जवाहर नगर और स्टील नगर में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी व शराब सेवन करते पाए गए कुल 55 व्यक्तियों के विरुद्ध 55 प्रकरण दर्ज कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *