संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की सर्जिकल दबिश, दो बाइक और एक व्यक्ति पकड़ाया


दुर्ग । संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा समय-समय पर दबिश दी जा रही है। इसी कड़ी में 04 जुलाई 2025 को वैशाली नगर थाना क्षेत्र के बॉम्बे आवास में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु नगर पुलिस अधीक्षक छावनी एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक के नेतृत्व में थाना मोहन नगर, पदमनाभपुर, जामुल, सुपेला, वैशाली नगर के थाना प्रभारियों व पुलिस लाइन बल के साथ सर्जिकल दबिश दी गई।

दबिश के दौरान बॉम्बे आवास में दो संदिग्ध मोटर साइकिल और एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *