
दुर्ग । नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक युवक को प्रतिबंधित मादक पदार्थ ब्राउन शुगर और नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 02 जुलाई 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि शीतला नगर, खाम तालाब, प्रीति श्रृंगार सदन के सामने एक युवक ब्राउन शुगर और नशीली दवाइयां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास पोहेकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयंती नगर, थाना मोहन नगर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 11.530 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग ₹35,000) और 900 नग नशीली टैबलेट (कीमत लगभग ₹9,000) कुल मिलाकर लगभग ₹44,000 मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए। सभी सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।
थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 309/2025 धारा 21(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में उनि उदय शंकर झा, प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि रामकृष्ण तिवारी, आरक्षक गजेन्द्र यादव, प्रशांत पाटनकर एवं केशव कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: विकास पोहेकर
उम्र: 20 वर्ष
निवासी: जयंती नगर, थाना मोहन नगर