
छावनी क्षेत्र में घर के बाहर लगे कैमरे को किया था पार | सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान | चोरी का सामान बरामद
दुर्ग । पुरानी बस्ती, थाना जामुल निवासी चन्द्रशेखर तिवारी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जून 2025 की रात अज्ञात दो व्यक्ति उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा को चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 511/2025 धारा 305, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर संदेही विक्की सिंह और समीर खान उर्फ सम्मी की पहचान की गई। तत्पश्चात दोनों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गया सीसीटीवी कैमरा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 03 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना जामुल की टीम – निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक केसेन्द्र चौहान, आरक्षक रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, चंदर सिंह, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय एवं संजय मिश्रा – का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी:
- विक्की सिंह, उम्र 27 वर्ष
निवासी – छावनी बस्ती, जामुल - समीर खान उर्फ सम्मी, उम्र 20 वर्ष
निवासी – छावनी बस्ती, जामुल