
दुर्ग। 27 जून 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में लंबित समंस-वारंट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना और चौकी के समंस-वारंट लेखक उपस्थित रहे।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने निर्देश दिए कि माननीय न्यायालयों और आयोग से प्राप्त समंस-वारंट और नोटिस को विधिवत रजिस्टर में दाखिल किया जाए। समंस-वारंट का शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने, रजिस्टर का सही संधारण करने और तामील या अदम तामील की रिपोर्ट समय पर न्यायालय में भेजने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि समंस-वारंट की तामीली में पारदर्शिता और गंभीरता बरती जाए। रिकॉर्ड संधारण साफ और बेहतर तरीके से हो। बैठक में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा, सउनि संजय कुमार साहू समेत जिले के सभी थाना और चौकी के समंस-वारंट आरक्षक मौजूद रहे।
