
Raipur । राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र के गौतम नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक शेख जफर उर्फ झोल्टू ने हिंदू महिला का नहाने के दौरान वीडियो बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला?
पीड़िता ने बताया कि 25 जून को दोपहर वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी मोबाइल की लाइट देखकर उसे संदेह हुआ। शोर मचाने पर उसके पति और बेटे पहुंचे, जिन्होंने पीछे मैदान की ओर भाग रहे झोल्टू को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी झोल्टू ने अपने भाइयों रेहान और कलाम के साथ मिलकर पत्थर व चाकू से हमला कर दिया।
आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले
झोल्टू के खिलाफ पहले भी मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। मोहल्ले के लोगों और हिंदू संगठनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।