
जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धनेली गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक और युवती ने एक साथ पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतकों की पहचान
युवक की पहचान अमोरा निवासी शैलेन्द्र केवट के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान रामकुमारी सिंह (36 वर्ष) सोहागपुर, कोरबा की रहने वाली थी। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रेमी जोड़े की आत्महत्या
जानकारी के मुताबिक, धनेली गांव के खड़ाखोडी तालाब के पास बबुल पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक-महिला प्रेमी जोड़े हैं। मृतक शैलेन्द्र सोमवार को पिकनिक मनाने के लिए घर से निकला था। उसकी 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं मौके पर मृत मिली महिला रामकुमारी सिंह के माथे पर सिंदूर देखा गया है।
पुलिस जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की और क्या इसके पीछे कोई विशेष कारण था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
