
दुर्ग । थाना नंदिनी, जिला दुर्ग में सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की शिकायत दिनांक 21 जून 2025 को पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्तियों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर वायरल किया।
शिकायत के आधार पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 137/2025, धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 जून 2025 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- केतू ठाकुर, पिता सुग्रीव ठाकुर, उम्र 31 वर्ष
- सोनू ठाकुर, पिता संतोष ठाकुर, उम्र 30 वर्ष
(दोनों निवासी ग्राम बागडूमर, थाना नंदिनी नगर)
पुलिस द्वारा की गई इस तत्परता से पीड़िता को राहत मिली है, साथ ही साइबर अपराधों के प्रति सख्त रुख का संदेश भी गया है।