
दुर्ग ।
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में प्राणघातक हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों रोशन सिंह उर्फ राजा और रामप्यारे यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी शुभम यादव को 22 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। चौथा आरोपी दीपक नेपाली अब भी फरार है, जिसकी सम्पत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण की शिकायत प्रार्थिया स्नेहा चौबे, निवासी कैम्प-18 नंबर रोड, पाण्डेय मोहल्ला, वैशाली नगर ने 21 मई 2025 को दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे शुभम यादव ने प्रार्थिया के पति प्रदीप चौबे को फोन कर घर के सामने बुलाया और पैसों के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज करते हुए दीपक नेपाली और राजा के साथ मिलकर उन पर हमला किया। मारपीट के दौरान शुभम यादव ने जान से मारने की नीयत से प्रदीप चौबे का गला दबाया और सिर को दीवार से टकराया। बीच-बचाव में आई प्रार्थिया को भी जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 142/2025, धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की। शुभम यादव को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद 23 जून को रोशन सिंह उर्फ राजा और रामप्यारे यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जिन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- रोशन सिंह उर्फ राजा, पिता संतोष सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी प्रेमनगर कैम्प-1, पांच मंदिर के पास
- रामप्यारे यादव, पिता सुखविलास यादव, उम्र 39 वर्ष, निवासी कैम्प-1, संग्राम चौक, मकान नंबर 392
फरार आरोपी दीपक नेपाली की तलाश जारी है, उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में वैशाली नगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।