
दुर्ग। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तर्रा, भाठापारा पारधीपारा के पास अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजा सहित नगदी जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
दिनांक 19 जून 2025 को पाटन पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तर्रा भाठापारा पारधीपारा स्थित एक नर्सरी में मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक अनिल कुमार साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ व एसीसीयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपिया के कब्जे से 1 किलो 225 ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये है तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 13,020 रुपये नगद रकम जब्त की गई। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 19,020 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 112/2025, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी –
मधु साहू (पारधी), उम्र 42 वर्ष, निवासी भाठापारा, पारधीपारा, ग्राम तर्रा, थाना पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
इस कार्रवाई में पाटन पुलिस और एसीसीयू टीम की सक्रिय भूमिका रही।