
पाटन। विगत दो दिन पहले पाटन उत्कल समाज को सूचना प्राप्त हुई कि एक स्थानीय पत्रकार द्वारा फेसबुक पर छत्तीसगढ़ में निवासरत समस्त उड़िया समाज के विरुद्ध अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी की गई है। पत्रकार द्वारा अपने पोस्ट में लिखा गया कि “उड़ीसा के लोग परदेसिया हैं, जो छत्तीसगढ़ आकर गांजा और दारू बेचने का कार्य करते हैं तथा छत्तीसगढ़वासियों का हक छीन रहे हैं।”

इस टिप्पणी की जानकारी मिलते ही कौशल उत्कल युवा शक्ति के सदस्य रातों-रात पाटन पहुंचे और संबंधित पत्रकार के विरुद्ध थाने में ज्ञापन सौंपा। संगठन ने यह स्पष्ट किया कि जब तक वह पत्रकार पूरे उड़िया समाज से सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी नहीं मांगता, तब तक कौशल उत्कल युवा शक्ति एक बड़े जन आंदोलन की तैयारी करेगा।

संगठन ने प्रशासन को चेताया है कि यदि इस प्रकार की घृणात्मक भाषा और समाज विशेष के खिलाफ दुष्प्रचार पर रोक नहीं लगाई गई, तो उड़िया समाज चुप नहीं बैठेगा और प्रदेशभर में विरोध तेज़ करेगा।
कौशल उत्कल युवा शक्ति जनकल्याण समाज, भिलाई-दुर्ग (छत्तीसगढ़)