
दुर्ग । दिनांक 13.06.2025 की रात फाईन इंजीनियर्स कंपनी, लाइट इंडस्ट्रियल एरिया, भिलाई से लोहे का नट-बोल्ट और क्लेपिंग प्लेट की चोरी का मामला सामने आया था। प्रार्थी श्रेष्ठ अग्रवाल द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 444/2025 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जामुल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर लुकेश यादव उर्फ बाली को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों उस्मान अली, के. तरुण और रवि चौधरी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गई सामग्री लोहे का नट-बोल्ट एवं क्लेपिंग प्लेट कीमती ₹7,000 बरामद की गई।
चारों आरोपियों को 16.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना जामुल की टीम का विशेष योगदान रहा, जिनमें राजेश मिश्रा, राजेन्द्र देशमुख, राकेश साहू, रूपनारायण बाजपेयी, चंद्रभान यादव और अतुल सिंह शामिल थे।