धारदार हथियार लेकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, तलवारनुमा कटार जप्त

दुर्ग । थाना जामुल क्षेत्र में दिनांक 16.06.2025 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नहर नाली, एसीसी कॉलोनी, जामुल के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी दीपक कुमार राणा (उम्र 30 वर्ष, निवासी राजीव नगर छावनी, थाना जामुल) को पकड़ा। उसके कब्जे से तलवारनुमा धारदार कटार बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण क्रमांक 448/2025 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी, सउनि राजेन्द्र देशमुख, प्रधान आरक्षक राकेश साहू, आरक्षक रूपनारायण बाजपेयी, चंद्रभान यादव और अतुल सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *