“ऑपरेशन सुरक्षा” के तहत महिला वाहन चालकों पर कार्रवाई, 89 पर चला चालान


दुर्ग, यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली महिला वाहन चालकों पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाली 53 महिलाएं और तीन सवारी लेकर चलने वाली 36 महिला चालकों, कुल 89 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान 13 जून को दुर्ग-भिलाई के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर चलाया गया, जहां महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने हेलमेट न पहनने, स्कार्फ बांधकर वाहन चलाने और तीन सवारी लेकर चलने जैसी नियम उल्लंघनों पर सख्ती से कार्रवाई की।

“ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चौक-चौराहों की इंजीनियरिंग सुधार, अतिक्रमण हटाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और लापरवाह चालकों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *