
• पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू और डंडे से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल
• आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार बटन चाकू जप्त
• आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
दुर्ग । दिनांक 12 जून 2025 को थाना भिलाई भट्टी को सूचना मिली कि जिला अस्पताल दुर्ग में दुर्गेश कुमार, निवासी एचएससीएल कॉलोनी, तेलहा नाला खुर्सीपार को मारपीट में गंभीर रूप से घायल हालत में भर्ती कराया गया है।
पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर आहत दुर्गेश कुमार से पूछताछ की। उसने बताया कि 12 जून की रात करीब 9.50 बजे जब वह साइकिल से भिलाई स्टील प्लांट ड्यूटी जा रहा था, तभी खुर्सीपार रेलवे फाटक के आगे रोलिंग गेट के पास लव कुमार उर्फ लल्लू और उसके साथी जय कुमार ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर चाकू और डंडे से जानलेवा हमला किया।
इस हमले में दुर्गेश के पेट, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। शिकायत पर थाना भिलाई भट्टी में अपराध क्रमांक 77/2025 धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की जांच और आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई। तलाश के दौरान आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू (उम्र 25 वर्ष, निवासी खुर्सीपार) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार बटन चाकू बरामद कर जब्त किया गया। मामले में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को 13 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
लव कुमार उर्फ लल्लू, उम्र 25 वर्ष, निवासी खुर्सीपार
उक्त कार्रवाई में इनकी रही प्रमुख भूमिका:
थाना प्रभारी भिलाई भट्टी राजेश कुमार साहू, सउनि पुनित राम वर्मा, सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक हिरेश साहू, बालेन्द्र द्विवेदी, युगल किशोर देवांगन एवं थाना खुर्सीपार स्टाफ।