आयुक्त ने बंद फौव्वारे को चालू करने के दिए निर्देश

भिलाईनगर। आज आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, एम.आई.सी. सदस्य लक्ष्मीपति राजू, जोन आयुक्त कुलदीप कुमार गुप्ता के साथ नगर निगम भिलाई के जोन क्रं. 05 क्षेत्र के उद्यानों एवं वाटर एटीएम का निरीक्षण किए। वार्ड क्रं. 67 सेक्टर 07 स्थित सड़क 8-9 उद्यान में स्थापित फाउंटेन संधारण एवं अन्य मरम्मत कार्य के लिए उप अभियंता को निर्देशित किए। शिव धाम तालाब उद्यान की साफ-सफाई व्यवस्था को बनाये रखते हुए बारिश से पूर्व अवांछित खरपतवार एवं डालियों की कटाई-छटाई कराने हेतु उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किये।


ओवरब्रिज के बगल में लगे उद्यान में भी फौव्वारा स्थापित है, जो वर्तमान में बंद है। उपस्थित जोन आयुक्त और उप अभियंता को
संधारण कर शीध्र चालू कराने निर्देशित किए, जिससे रोड साइड स्थित उद्यानों की सुंदरता और आकर्षकता बरक़रार रहे।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सैमुएल, जोन सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, उप अभियंता श्वेता माहेश्वर, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *