
दुर्ग । दिनांक 13/06/2025 को दुर्ग पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई में दुर्ग अनुविभाग के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित अपराध, मर्ग, गुमइंसान और शिकायत आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और ऑपरेशन तलाश के तहत अधिक से अधिक गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और उप पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
