रायपुर में गांजा तस्कर की 70 लाख की संपत्ति कुर्क


रायपुर । रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर की 70 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर जिला रायपुर में एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई की जानकारी

उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर नोडल अधिकारी कीर्तन राठौर, थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह राजपूत एवं उपनिरीक्षक एच.पी. देवता के द्वारा थाना मुजगहन के अपराध क्रमांक 36/2024 में जप्त गांजा 45.50 किलोग्राम के आरोपी सुशंकर व्यापारी के संपत्ति के संबंध में वित्तीय विवेचना किया गया।

कुर्क की गई संपत्ति

आरोपी सुशंकर व्यापारी के नाम पर एक टाटा अल्टो कार, एक स्कूटी, सिंगारपुरी कैम्प रायपुर में एक प्लाट कीमत 20 लाख रुपये एवं कौशिल्या विहार सेक्टर 2 रायपुर में बना हुआ मकान कीमत 50 लाख रुपये कुल कीमत 70 लाख रुपये की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित किया जाना पाया गया।

आगे की कार्रवाई

उक्त संपत्ति को विधिवत अटैच किये जाने संबंधी आदेश पारित किया गया है। जिला रायपुर में मादक पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और विगत 2 दिनों में 8 प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *