नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.80 किलो गांजा और नगदी के साथ तस्कर गिरफ्तार


दुर्ग, ।दुर्ग पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना सिटी कोतवाली और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को चंडी चौक, मठ मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिनेश सारथी, उम्र 45 वर्ष, निवासी मठपारा, सारथी पारा, थाना दुर्ग बताया।

आरोपी के कब्जे से 1.80 किलोग्राम अवैध गांजा और बिक्री से संबंधित 8400 रुपए नगद जब्त किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धाराओं 20(ख) और 27(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
दिनेश सारथी, पिता राधेश्याम सारथी, उम्र 45 वर्ष
पता – मठपारा, सारथी पारा, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री:

  • 1.80 किलोग्राम गांजा
  • नगद रकम ₹8400/-

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
प्रताप सिंह ठाकुर (उप निरीक्षक), मोहनलाल साहू (सहायक उप निरीक्षक), आरक्षक ललित साहू, केशव कुमार, शरद सिंह राजपूत, डोमन साहू
एसीसीयू टीम: प्रधान आरक्षक योगेश चंद्राकर, आरक्षक बालमुकुंद, सनत भारती, हीरामन साहू

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *